उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने किया जनता को जागरूक

थाना रायपुर पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए खड़ी है।

देहरादून. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  देहरादून द्वारा चलाये जा रहे अभियान में बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन / ड्रम्स के विरुद्ध एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था हेतु ई-रिक्शा के माध्यम से रैली निकालकर नागरिको को जागरूक किया गया. श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन व यातायात सुधार के क्रम में थाना रायपुर पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के माध्यम से रैली निकालकर रायपुर क्षेत्रान्तर्गत  ट्रैफिक ‘व्यवस्था व नशे को विरूद्ध आमजन को जागरूक करते हुए दिशा-निर्देश दिये गये

1- प्रत्येक व्यक्ति अपने बच्चों की भी पूरी जानकारी रखे कि वह कहीं ड्रग्शानशे का सेवन तो नहीं कर रहा है और क्षेत्र में कोई ड्रग्स का नशा करता हुआ पाया जाता है तो उसकी सूचना तत्काल रायपुर पुलिस को दें

2- नशीले पदार्थों का विक्रय करने वालों की सूचना थाना रायपुर पुलिस को दें।

3- नशे के आदि व्यक्तियों की पुलिस द्वारा काउसिलिंग करायी जायेगी।

4- थाना रायपुर पुलिस हमेशा आपके सहयोग के लिए खड़ी है।

5- रेडी ठेली व दुकानदारों को सूचित किया गया कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करे ना ही रोड पर ठेली लगाये, जिससे ट्रैफिक बाधित हो अन्यथा उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581