उत्तर प्रदेश समाचार

बिलासपुर काण्डली में शहीद राजू गुरुंग द्वार का उद्घाटन

राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है।

देहरादून ,12 अगस्त। प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को देहरादून के मसूरी विधासभा क्षेत्र के अंतर्गत बिलासपुर काण्डली गांव पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गणेश ने शहीद राजू गुरुंग की 26वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शहीद द्वार का विधिवत उद्घाटन किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद लांस नायक राजू गुरुंग की फोटो पर पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि दी और कहा कि उत्तराखण्ड राज्य वीरों की एवं देशभक्तों की भूमि है। प्रथम विश्वयुद्ध से लेकर आज तक राज्य के हजारों रणबांकुरे भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी हैं। मंत्री जोशी ने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरना से भव्य राष्ट्रीय स्मारक बनाया गया है। उसी तर्ज पर राज्य के पांचवे धाम के रूप में सैन्यधाम का निर्माण देहरादून में करवाया जा रहा है। राज्य सरकार शहीदों के सम्मान और उनके परिजनों के साथ हमेशा खड़ी है। इस अवसर पर कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लव कुमार तमंग, वंदना बिष्ट, संदीप कुमार ,नेहा थापा ,उषा चौहान , सपना कुंवर , नैन सिंह पवार , गोविंद सिंह देउपा,  कमला जोशी ,मोहन महर ,ममता जोशी ,सपना कुमार ,कमला देवी विकास थापा, प्रेमजीत , सिप्पी देवी अनीता छेत्री , अंजली जेम्स, मंजू देउपा सहित शहीद के परिजन सहित कई लोग उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581