उत्तराखंड समाचार

कर्मी मोटर मार्ग सापुली में चढ़ी भूस्खलन की भेंट

क्षेत्र की 15 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो गई है। यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी है

बागेश्वर : कपकोट में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। जिसका असर सड़कों पर पड़ रहा है। शुक्रवार को दो मुख्य जिला समेत छह मोटर मार्गों पर आवागमन पूरी तरह ठप रहा। कर्मी मोटर मार्ग सापुली के समीप धंस गई है। जिस कारण क्षेत्र की 15 हजार से अधिक जनसंख्या प्रभावित हो गई है। यह सड़क प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत बनी है। जबकि काफलीगैर तहसील में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग किमी 32 पर मलबा आने से बंद हो गया है। यह मुख्य जिला मार्ग है। इसके इस माह खुलने की उम्मीद नहीं है। सौंग-खलीधार मोटर मार्ग किमी तीन में धंस गया है। कमेड़ीदेवी-झांकरा मोटर मार्ग किमी दो, तीन में मलबा आने से बंद है। भानी-हरसिग्याबगड़ सड़क किमी तीन में मलबा भर गया है। कपकोट-कर्मी मोटर मार्ग किमी 15 में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई है। नामतीचेटाबगड़ सड़क किमी छह में बंद है। शुक्रवार को चार ग्रामीण और दो मुख्य जिला मार्ग समेत छह सड़कों पर आवागमन ठप रहा।इधर, काफलीगैर तहसील के सकीड़ा गांव निवासी मनोज कुमार पुत्र विशन लाल, सुतरगांव की सरस्वती देवी पत्नी विशन लाल और इसी गांव के करन नाथ लाल पुत्र बीच लाल का आवसीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। उधर, आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि जिलाधिकारी रीता जोशी के निर्देश पर सभी तहसीलों को निर्देश दिए गए हैं। आवासीय मकानों की क्षति होने पर अहैतुक सहायता राशि वितरित की जा रही है। 22 से 24 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। सभी थानों, कंट्रोल रूम को अलर्ट किया गया है। नदियों की तरफ जाने से जल पुलिस लोगों को रोक रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581