उत्तराखंड समाचार

यातायात पुलिस ने चलाया ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म

27 स्कूलीं बच्चों की गाड़ियाँ सीज, हर एक पर लगा 25000 का जुर्माना

देहरादून, 06 फरवरी। यातायात पुलिस के ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म अभियान के तहत सुबह-सुबह कार्यवाही की जा रही है। अभियान के तहत 27 स्कूलीं बच्चों की गाड़ियाँ सीज कर हर एक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।
यातायात पुलिस देहरादून द्वारा नाबालिक मानव के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अभिभावकों को पत्र लिखकर सुधार की अपेक्षा की थी। इसके साथ समस्त स्कूल के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार कर, होर्डिंग लगाकर सबको सूचित किया गया था। इसी अभियान को आगे ले जाते हुए, आज अक्षय कोंडे, पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून के निर्देशन में यातायात, सीपीयू टीम द्वारा ऑपरेशन मोर्निंग स्टॉर्म चलाया गया। देहरादून शहर क्षेत्रांतर्गत अवस्थित स्कूलों में अद्यनरत छात्र, जिनके द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के नियमों का पालन न करते हुए यातायात नियमों का उल्लंघन किया जा रहा था, ऐसे नाबालिगों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कड़ी कार्यवाही की गई। साथ ही ऐसे वाहन चालक जिनके द्वारा ओवरलोड में वाहन संचालित किया जा रहा था के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई। कुल 80 चालान किए गए, जिसमें 27 वाहन स्कूल में पढ़ने वाले नाबालिक छात्रों से सम्बंधित है। इन सब वाहनों को सीज कर प्रत्येक पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ अन्य 53 वाहनो पर एमवी एक्ट की अन्य धाराओं में चालान किए गए है। यातायात पुलिस देहरादून समस्त नागरिकों तथा छात्र – छात्राओं की सुरक्षा के लिए प्रयासरत है, जिस संबंध में पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा विगत दिनों स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अभिभावकों को समर्पित संदेश भी प्रेषित किया गया है ताकि यातायात नियमों का शत प्रतिशत पालन हो सके, यदि सभी अपने जिम्मेदारियों को समझते हुए यातायात नियमों का पालन करेंगे तो किसी को भी और असुविधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं को भी रोका जा सकता है।
अक्षय कोंडे पुलिस अधीक्षक यातायात देहरादून का कहना हैं की हमारे प्रयासों की अच्छी सहारना की जा रही है। स्कूल प्रशासन खुद आगे बढ़कर हमें उनके स्कूल के क्षेत्र में कार्यवाही करने हेतु निवेदन कर रहे है। सुबह सिर्फ़ एक घंटे चले इस अभियान में बहुत अच्छी कार्यवाही रही और काफ़ी सफल रहा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464