उत्तराखंड समाचार

नाबालिक युवती को भगाने वाले अभियुक्त को पौड़ी पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

कोटद्वार। गत 16 फरवरी को रिखणीखाल निवासी ने अपनी नाबालिग पुत्री को ग़लत आशय से अपहरण करने का आरोप लगाते हुए ग्राम-अन्दर गांव निवासी अमरनाथ पुत्र सुरेन्द्र नाथ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना महिला उपनिरीक्षक ममता मखलोगा के सुपुर्द की गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे द्वारा उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल पुलिस क्षेत्राधिकारी कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण में गुमशुदा नाबालिग की तलाश हेतु टीम गठित करने के निर्देश दिए गए। गुमशुदा बालिका की ढूँढ खोज हेतु गठित पुलिस टीम द्वारा अपहरणकर्ता अमरनाथ को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पौड़ी में पेश किया गया। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। युवती को बरामद कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581