उत्तराखंड समाचार

अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते 5 वाहन सीज

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है

देहरादून। मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार पुष्कर सिंह धामी द्वारा अवैध खनन पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी डाॅ आर राजेश कुमार ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध खनन, भण्डारण एवं अवैध परिवहन की सूचनाओं पर नियमित छापेमारी करते हुए कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत ढालीपुर आदि स्थानों में उप जिलाधिकारी विकासनगर विनोद कुमार के नेतृत्व में रात्रि को छापेमारी अभियान चलाते हुए 5 वाहन जिनमें 2 टैªक्टर ट्राॅली, 2 डम्पर, 1 ट्रक अवैध रूप से खनन सामग्री का परिवहन करते पाये जाने पर उपरोक्त वाहनों को सीज किया गया है। निरीक्षण के दौरान 1 ट्रक रवन्ना में उल्लिखित मात्रा से अधिक तथा 4 वाहन बिना रवन्ना प्रपत्र के खनन सामग्री का परिवहन करते पाये गए। राज्य में प्रख्यापित उत्तराखण्ड उप खनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) चुगान नीति, उत्तराखण्ड खनिज नियमावली का उल्लंघन करने के फलस्वरूप उक्त वाहनों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही की जा रही है।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार ने अवगत कराया है कि अवैध खनन, परिवहन, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी, जिसके लिए समस्त उप जिलाधिकारियों एवं संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है कि वह अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन, की सूचनाओं/शिकायतों पर छापेमारी अभियान चलाते हुए निरंतर कार्यवाही करें।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581