उत्तराखंड समाचार

मजबूत संगठन और कुशल रणनीति ने सीएम धामी के ऐतिहासिक जीत की रखी नींव

राष्ट्रीय स्तर से लेकर, मंत्री, विधायक, प्रदेश स्तरीय नेताओं की पूरे समय ड्यूटी लगाई गई

चम्पावत : विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत का सूत्रधार मजबूत संगठन रहा, जिसने सीएम की गैरहाजिरी में भी बेहतरीन तालमेल से काम किया। पार्टी के अंदर के विरोधियों को पूरे चुनाव प्रचार से दूर रखा। पांच मंत्री, पांच विधायक पूरे समय चुनाव प्रचार की कमान संभाले रहे। संगठन के राष्ट्रीय से लेकर जिले स्तर के कार्यकर्ता भी मोर्चे पर मजबूती से डटे रहे। वहीं, कांग्रेस अपने स्टार प्रचारकों की सभी तक नहीं करा सकी।उपचुनाव में भाजपा ने संगठन के पहले पायदान पन्ना प्रमुख से लेकर विधानसभा स्तर तक की कुशल रणनीति तैयार की। राष्ट्रीय स्तर से लेकर, मंत्री, विधायक, प्रदेश स्तरीय नेताओं की पूरे समय ड्यूटी लगाई गई। विधानसभा को पांच मंडलों बनबसा, टनकपुर, अमोड़ी, चम्पावत नगर, ग्रामीण में बांटा गया। प्रत्येक मंडल को मंत्री, विधायक खुद संभाले रहे। इसका सुखद परिणाम शुक्रवार को मतगणना के बाद ऐतिहासिक जीत के रूप में सामने आया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581