उत्तराखंड समाचारधर्म

कथा व्यास ने किया डॉक्टर आचार्य सुशांत राज को सम्मानित

विश्राम दिवस पर बोलते कथा व्यास सुभाष जोशी ने कहा धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा।

देहरादून। श्री तुलसी प्रतिष्ठान तिलक रोड में श्रीमद् भागवत कथा समिति, श्री महाकाल सेवा समिति, श्री शाकुंभरी देवी सेवा समिति द्वारा चार धाम यात्रा की सुख शांति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण की रक्षा आदि रचनात्मक विषयों पर आयोजित भागवत कथा में कथा व्यास सुभाष जोशी ने अमृत वर्षा की। श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर आज कथा व्यास सुभाष जोशी ने डॉक्टर आचार्य सुशांत राज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विश्राम दिवस पर बोलते कथा व्यास सुभाष जोशी ने कहा धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। राज्य व देश का कल्याण तभी संभव है जब इस तरह की कथा का आयोजन होता रहे। भागवत जीवन व मोक्ष का प्रमुख ग्रंथ है व कलिकाल के संकष्टों से दूर रखता है। राष्ट्र का उत्थान भी भागवत के द्वारा संभव है। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक सुधीर जैन, आलोक जैन, रोशन राणा, हेमराज अरोड़ा, पुनीत जैन, बालकिशन शर्मा, एडवोकेट संजीव गुप्ता, कृतिका राणा, अनुष्का राणा, रजनी राणा, जितेंद्र मलिक, बालेस गुप्ता, कपिल गुप्ता, विनोद कश्यप, गजेंद्र सिंह, शिवम गुप्ता ,राहुल माटा, वैभव पाठक, दीवान, राहुल जैन, रेनू जैन, नंदिनी जैन, सुहानी जैन, अर्श जैन, रिचा जैन, मीनू गुप्ता, नंद किशोर अग्रवाल उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581