उत्तराखंड समाचारक्राइम

झूठी सूचना देकर 108 कर्मियों व पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को पड़ा भारी

चौकी वड्डा पुलिस ने किया 10 हजार रूपये का चालान

पिथौरागढ़। झूठी सूचना देकर 108 कर्मियों व पुलिस को गुमराह करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया हैं। चौकी वड्डा पुलिस ने उसका 10 हजार रूपये का चालान कर दिया।
विगत रात्रि में प्रेम राम पुत्र बलवीर राम निवासी सानीखेत पट्टी पन्थ्यूरा द्वारा 108 में सूचना दी गई कि, उसके पुत्र की अत्यधिक तबीयत खराब है, जिसे हॉस्पीटल ले जाने की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर 108 कर्मी उक्त व्यक्ति के पुत्र को लेने पहुंचे तो प्रेम राम उपरोक्त ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। काफी देर तक 108 कर्मी घूमते रहे तत्पश्चात उन्होंने चौकी वड्डा पुलिस को सूचना दी। उप निरीक्षक शंकर सिंह रावत चौकी प्रभारी वड्डा व अन्य कर्मचारियों द्वारा तत्काल मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तो प्रेम राम ने पुलिस को बताया कि उसने शराब के नशे में 108 कर्मियों को झूठी सूचना दी, ऐसा कोई प्रकरण नही था। झूठी सूचना देकर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को गुमराह करने के जुर्म में पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के विरुद्ध धारा- 83 पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए 10000/- रुपये का चालान कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय प्रेषित की गयी। पुलिस द्वारा आम जनमानस की त्वरित सहायता हेतु हेल्पलाइन नम्बर- 108/112 जारी किया गया है, जिसमें आने वाली प्रत्येक कॉल पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की जाती है। सभी जनसामान्य से अपील है कि हेल्प लाइन नम्बरों का गलत उपयोग न करें। फर्जी सूचना देने वालों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। ऐसे लोगों के विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी ।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581