उत्तराखंड समाचार

गणेश गोदियाल सचिवालय में देंगे धरना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक तरफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं

देहरादून। सहकारिता विभाग की ओर से जिला सहकारी बैंकों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत के बाद विभागीय जांच जारी है। इधर, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मामले में विजिलेंस या विधानसभा की संयुक्त जांच समिति से जांच कराए जाने की मांग दोहराई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर वह सोमवार को सचिवालय में धरना देंगे। ताकि भ्रष्ट सरकार के कारनामों को जनता के सामने रखा जा सके। मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को इस मामले में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक तरफ जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ भ्रष्ट मंत्रियों को प्रशय दे रहे हैं। गोदियाल ने कहा कि इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी होने तक कांग्रेस पार्टी अपना संघर्ष जारी रखेगी। उन्होंने कहा कि सहकारिता मंत्री पिछली भर्तियों में जिस एजेंसी का हवाला देकर पारदर्शी प्रक्रिया अपनाए जाने की बात कह रहे हैं, वह एजेंसी पहले ही संदेह के घेरे में हैं। उन्होंने कहा कि वह चतुर्थ श्रेणी की हाल में हुई भर्तियों के साथ तमाम भर्तियों को लेकर सोमवार को सचिवालय में धरना देकर विरोध प्रदर्शन प्रकट करेंगे

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581