उत्तराखंड समाचार

नए कानूनों को लागू करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने कसी कमर

1 जुलाई से लागू होने जा रहे तीन नए कानून

पिथौरागढ़। नए कानूनों को लागू करने के लिए पिथौरागढ़ पुलिस ने कमर कस ली हैं। इस सम्बन्ध मे एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। ऑनलाइन बैठक मे एसपी श्रीमती रेखा यादव ने जनता के बीच पहुंचकर नए कानून के बारे में जरुरी जानकारियां साझा करने के निर्देश दिये। बैठक मे बताया गया की पिथौरागढ़ पुलिस बैनर, पोस्टर, वितरण व जनसम्मेलन आदि के माध्यम से जनता को जागरुक कर रहीं है। 01 जुलाई से तीन नए कानून लागू होने जा रहे हैं।
01 जुलाई से लागू हो रहे तीन नए कानून को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस ने तैयारियां कर ली हैं। इस सम्बन्ध में आम जनता तक महत्वपूर्ण जानकारियां पहुँचाने हेतु, आज एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस के सभी अधिकारी, कोतवाली, थाना प्रभारी, समस्त शाखा प्रभारी एवं समस्त चौकी प्रभारियों की गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान एसपी पिथौरागढ़ श्रीमती रेखा यादव द्वारा ऑनलाइन मौजूद सभी ऑफिसर्स को नए कानून के बारे में जनजागरुकता के लिए पोस्टर-बैनर, लाउडस्पीकर आदि के माध्यम से आमजन को नए कानून की जानकारी देने हेतु निर्देश दिए गए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581