आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशदेहरादूनन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

संघर्ष मंच ने की जल संस्थान के उच्च अधिकारियों से मुलाकात

देहरादून, 22 जून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्यों ने जल संस्थान के अधिकारियों से मिलकर अंकिता भंडारी के घर पानी पहुंचाने के लिए पत्र दिया और उन्हें अंकिता के माता पिता के घर जल्दी से जल्दी पानी की व्यवस्था करने का कहा।
मंच के सदस्यों ने जलसंस्थान के सचिव मनीष सेमवाल से मुलाकात करके उन्हें अंकिता भंडारी के माता पिता के घर तक पानी ना पहुंचने के विषय में अवगत कराया, अंकिता के माता पिता पानी ना मिलने के कारण परेशानी का सामना कर रहे हँ और बीमारी की हालत में भी उन्हें दूर पानी लेने जाना पड़ता है। मंच के सदस्यों ने कहा कि अंकिया भंडारी के माता पिता घर तक पानी पहुंचाने को लेकर उन्होंने फरवरी में मुख्य सचिव से मुलाकात करी थी और मुख्य सचिव ने उन्हें अंकिता के माता पिता के घर तक पानी पहुंचाने के लिए आश्वासन दिया था।
जल संस्थान में सचिव मनीष सेमवाल ने कहा कि उनके विभाग ने अंकिता के माता पिता के घर तक पानी की लाइन पहुंचा दी है जब सदस्यों ने उन्हें पानी ना मिलने की बात करी तो उन्होंने अपने अधिकारियों से बात करी और पानी पहुंचाने के विषय में पूछा। स्थानीय अधिकारियों ने निकट के स्रोत सूख जाने के कारण पानी ना पहुंच पाने की बात करी, इस पर जल संस्थान के सचिव ने ये आश्वासन दिया कि निकट के गांव के स्रोत से पानी की पापिलाइन से अंकिता भंडारी के घर के निकट एक टैंक बना दिया जाएगा जिससे उन्हें सुचारू रूप से पानी मिलता रहे। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्दी से जल्दी अंकिता भंडारी के माता पिता के घर पर पानी पहुंच जाएगा।
जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात करने वालों में मंच की कमला पंत, विमला कोली, उमा भट्ट, मंजू बलोदी, विजय नैथानी, ईश्वरपाल शर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button