आपका शहरउत्तराखंडउत्तराखंड समाचारखबर हटकरताज़ा ख़बरेंदेशन्यूज़भारतसोशल मीडिया वायरल

तीसरा स्टार सजा कंधों पर, मेहनत और निष्ठा का मिला सम्मान

उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जयपाल सिंह चौहान, एसएसपी सर्वेश पंवार ने कंधों पर सजाया तीसरा स्टार

पौड़ी।
जनपद पौड़ी में गर्व और सम्मान का पल उस समय देखने को मिला जब उपनिरीक्षक श्री जयपाल सिंह चौहान को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के आधार पर निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार ने उनके कंधों पर तीसरा स्टार लगाकर सम्मानपूर्वक अलंकृत किया।
एसएसपी पौड़ी ने उनके अब तक के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि वे नई जिम्मेदारियों का निर्वहन भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे तथा पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button