उत्तराखंड समाचारक्राइम

मोटी कमाई का झांसा देकर कंपनी संचालक ने हड़पे सात करोड़ रुपये, पुलिस ने दर्ज किया केस

पटेलनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में तीन सगे भाई हैं।

देहरादून। एफडी और आरडी के जरिए निवेश कर मोटी कमाई का झांसा देकर कंपनी संचालक सात करोड़ रुपये से ज्यादा रकम डकारकर फरार हो गए। जमीन दिलाने का झांसा देकर भी आरोपियों ने रकम जमा कराई। कई पीड़ितों ने कंपनी के चार आरोपियों के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में तहरीर दी। जिस पर पटेलनगर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों में तीन सगे भाई हैं। इंस्पेक्टर पटेलनगर रविंद्र यादव ने बताया कि यूनाइटेड एग्रो लाइफ इंडिया के नाम से कंपनी चलाने वाले अहसान हैदर अली पुत्र युसुफ निवासी देहराखास, जावेद पुत्र युसुफ निवासी देहराखास, शहनवाज पुत्र युसुफ निवासी देहराखास और अमान निवासी अज्ञात के खिलाफ के केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी को लेकर पवित्र शर्मा, कल्पना शर्मा, मनु शर्मा, राजकुमार, विजेंद्र सिंह, रजनेश देवी, पवित्र बस्नेत, आशा, ज्योति, बुसरा, नीरज शर्मा, संदीप कुमार, माला, अफसाना आदि ने तहरीर दी। आरोप लगाया कि आरोपियों ने देहराखास में कंपनी खोलकर लोगों को रकम निवेश कर अच्छे रिटर्न कर झांसा दिया। निवेश अवधि काफी लंबी रखी गई। वर्ष 2015-16 से आरोपियों की कंपनी में काफी लोग रकम निवेश कर रहे थे। आरोप है कि कुछ समय पहले आरोपी लोगों को रकम लौटाए बिना दफ्तर बंद कर फरार हो गए। इससे पहले कुछ लोगों को आरोपियों ने चेक दिए। जो बैंक में लगाने पर कैश नहीं हो पाया। पीड़ितों आरोप है कि उनके और परिचितों के सात करोड़ रुपये से ज्यादा रकम लेकर आरोपी फरार हुए हैं। पुलिस ने चोरों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने जुबिलैंट मल्टीपरपज निधि लिमिटेड और कोहीनूर मार्केटिंग प्राइवेट नाम से भी कंपनी बनाई हुई थी। आरोपियों ने अपनी जो जमीन लोगों को निवेश कर बेचने का झांसा दिया उसे कुछ लोगों बेच दिया है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581