उत्तराखंड समाचारधर्म

टपकेश्वर मंदिर की शोभायात्रा कल, रूट डायवर्जन प्लान जारी

शोभायात्रा निकल जाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा।

देहरादून। शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा सोमवार को निकाली जानी है। इसके लिए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। रूट डायवर्जन शोभायात्रा के विभिन्न जगहों पर पहुंचने पर लागू किया जाएगा। शोभायात्रा निकल जाने के बाद यातायात को सामान्य कर दिया जाएगा। एसपी ट्रैफिक सर्वेश पंवार ने आमजन से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।
शिवाजी धर्मशाला से श्री टपकेश्वर शोभायात्रा का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसके दृष्टिगत देहरादून शहर का यातायात प्लान इस प्रकार रहेगा :-
श्री टपकेश्वर शोभायात्रा शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर सहारनपुर चौक, झंडाबाजार, पल्टन बाजार, घंटाघर, बिन्दाल, कैण्ट क्षेत्र, डाकरा बाजार, गढ़ी कैण्ट चौक से होती हुई टपकेश्वर मन्दिर पहुंचेगी। प्रातः10 बजे से दोपहर 2 बजे तक सहारनपुर चौक से मातावाला बाग, प्रिंस चौक से शिवाजी धर्मशाला तक यातायात के दबाव के दृष्टिगत निरंजनपुर मंडी, लाल पुल, बल्लीवाला चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा। इन मार्गो का प्रयोग नहीं कर अन्य वैकल्पिक मार्गो जीएमएस रोड, हरिद्वार बाय पास रोड, धर्मपुर क्षेत्र का प्रयोग किया जाए।
दोपहर 2 बजे से साय 7 बजे तक घंटाघर, चकराता रोड़, बल्लूपुर से घंटाघर आदि क्षेत्र मे यातायात दबाव के दृष्टिगत बल्लूपुर, किशननगर चौक, बिंदाल चौकी कट से यातायात डायवर्ट रहेगा। उक्त मार्गो का प्रयोग न करते हुए गड़ी कैंट, दिलाराम चौक, जीएमएस रोड आदि वैकल्पिक मार्गो का प्रयोग किया जाए। दुपहिया वाहनों का प्रयोग अधिक से अधिक किया जाए।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581