उत्तर प्रदेश समाचार

टायर फटने से मिनी बस पलटी, 15 यात्री घायल

हादसे में मिनी बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए।

नारसन: नारसन में मोहम्मदपुर जट झाल के मोड़ के पास टायर फटने से एक मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मिनी बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए। घायलों में पंजाब निवासी एक परिवार के चार लोग भी शामिल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए रुड़की के अस्पताल में भर्ती कराया है।

रुड़की से उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के पुरकाजी तक मिनी बस का संचालन होता है। बुधवार शाम मिनी बस यात्रियों को लेकर पुरकाजी जा रही थी। जैसे ही बस नारसन क्षेत्र में मोहम्मदपुर जट झाल के मोड़ पर पहुंची अचानक ही मिनी बस का टायर फट गया, जिससे वो अनियंत्रित हो गई। चालक शोएब निवासी पुरकाजी ने वाहन को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन मिनी बस सड़क पर पलट गई। इसके बाद काफी दूर तक मिनी बस घिसटती चली गई। यात्रियों के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने वाहन में फंसे यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला।

शहर से देहात तक डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। इसके कारण आएदिन हादसे हो रहे हैं। आलम यह है कि सड़कों पर डग्गामार वाहनों में यात्रियों को ठूंस-ठूंसकर भरा जा रहा है। बावजूद इसके परिवहन विभाग और पुलिस इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही है। बताया गया है कि रुड़की से लेकर उप्र के पुरकाजी और मुजफ्फरनगर तक एक दर्जन से अधिक डग्गामार वाहन संचालित हो रहे हैं। इसके अलावा कई वाहन ऐसे हैं जिनकी अवधि पूरी हो चुकी है। इसके बावजूद ऐसे वाहन बिना फिटनेस के यात्रियों को लेकर दौड़ रहे हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि शीघ्र ही परिवहन विभाग के साथ मिलकर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581