Uncategorized

प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्कृंत में ली मंत्री पद की शपथ

उत्तःराखंड की पांचवीं विधासभा के लिए मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। ब

देहरादून। उत्‍तराखंड की पांचवीं विधासभा के लिए मंत्रिमंडल का गठन हो गया है। बुधवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी के साथ ही आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली है। इन मंत्रियों में सुबोध उनियाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, चंदन रामदास, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत,  गणेश जोशी और प्रेमचंद अग्रवाल का नाम शामिल है। प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा और चंदनराम दास पहली बार मंत्री बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित भाजपा राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय नेता व कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री शामिल रहे। इस दौरान ऋषिकेश से भाजपा विधायक व पूर्व विधानसभा स्‍पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने संस्‍कृत में शपथ ली। राज्‍यपाल ने उन्‍हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

 

 

\\

Related Articles

Back to top button