उत्तराखंड समाचार

घरेलू एलनीजी गैस के दाम पचास रूपये बढाने पर लोग हुए खफा

खाद्य तेलों से लेकर जरूरत का समान के दाम आसमान छूने लगे हैं।

ऋषिकेश।  विधानसभा चुनाव निपटने के बाद सरकार ने सोमवार की देर रात घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर के दाम में पचास रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इससे गृहिणियां, आम आदमी से लेकर विपक्ष भी खफा है।

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद केंद्र सरकार ने घरेलूू एलपीजी गैस के प्रति सिलिंडर के दाम में पचास रुपये बढ़ाए हैं। पहले से ही खाद्य तेलों से लेकर जरूरत का समान के दाम आसमान छूने लगे हैं। अब केंद्र सरकार ने गैस मूल्य पर पचास रुपये बढ़ाए हैं, जो गृहिणियों, आम आदमियों और विपक्ष को नागवार लग रहा है। गृहिणी सीमा जायसवाल, कौशल्या चौहान और किरन पाल ने कहा कि पहले से ही तेल और अन्य खाद्य सामानों के दाम बढ़ने से किचन का बजट गड़बड़ा रहा है और अब घरेलू एलपीजी गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं, जो ठीक नहीं है। नीलम तलवाड़ और पिंकी रावत आदि ने कहा कि इससे महंगाई तेजी से बढ़ेगी। वहीं, मुख्य विपक्षी कांग्रेस ने भी जोरदार प्रतिक्रिया दी है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी करनी में अंतर है। सरकार जरूरत का समान के दामों पर नियंत्रण नहीं कर पा रही है। कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल और वरिष्ठ नेता हाजी अमीर हसन ने कहा कि केंद्र सरकार को तत्काल घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर की मूल्य वृद्धि वापस लेनी चाहिए। उधर इंद्र भारत ग्रामीण एलपीजी वितरक एजेंसी के संचालक राजेश पाल ने बताया कि मंगलवार से 50 रुपये प्रति गैस सिलिंडर बढ़े हैं। नई दरों से गैस सिलिंडर वितरित हो रहे हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581