उत्तराखंड समाचार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में छठे कुलपति की नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है।

अंतिम तिथि 25 मार्च को है। इसके लिए आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं।

हल्द्वानी : उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में छठे कुलपति की नियुक्ति की कवायद शुरू हो गई है। इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग ने विज्ञप्ति भी जारी कर दी है। वर्तमान में कार्यरत कुलपति प्रो. आेम प्रकाश सिंह नेगी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। इस पद के लिए आवेदन भी होने शुरू हो गए हैं।उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की ओर से 24 फरवरी को विज्ञप्ति जारी कर दी गई थी। इसमें उल्लेख किया गया है कि इस पद के लिए किसी विश्वविद्यालय में कम से कम 10 वर्ष तक प्रोफेसर के पद पर कार्यरत होना चाहिए। इसके अलावा प्रतिष्ठित अनुसंधान किया होना चाहिए और शैक्षणिक व प्रशासनिक गतिविधियों का अनुभव होना चाहिए।इसके लिए अपना बायोडाट ईमेल के जरिये भेजना होगा। अंतिम तिथि 25 मार्च को है। इसके लिए आवेदन आने भी शुरू हो गए हैं। इसी विश्वविवद्यालय के कुछ प्रोफेसरों के अलावा कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुछ प्रोफेसरों ने भी आवेदन किया है। अब नई सरकार के गठन के बाद ही विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल जाएगा। वर्तमान में कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो गया है। उन्हें छह महीने का विस्तार मिला है

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581