उत्तराखंड समाचार

प्रो. बीएस बनकोटी बने एमबीपीजी कालेज के 28वें प्राचार्य

महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल प्रभारी हैं।

हल्द्वानी : उच्च शिक्षा निदेशालय में उप निदेशक प्रो. बीएस बनकोटी ने अब कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कालेज में प्राचार्य की जिम्मेदारी संभाल ली है। वह इस कालेज के 28वें प्राचार्य हैं। वहीं महाविद्यालय को एक साल बाद स्थायी प्राचार्य भी मिल गया है।प्रो. बनकोटी के कालेज पहुंचते ही तमाम शिक्षकों व कर्मचारियों ने बुके भेंटकर उनका अभिनंदन किया। उन्हें कालेज की गतिविधियों से अवगत कराया। इस दौरान जागरण संवाददाता से बातचीत में प्रो. बनकोटी ने कहा कि कालेज में शैक्षणिक वातावरण बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। जितने भी स्ववित्तपोषित पाठ्यक्रम चल रहे हैं। उनकी समीक्षा की जाएगी। इसके बाद विद्यार्थियों की जरूरतों को ध्यान में नए कोर्सेज को लेकर प्रस्ताव भेजे जाएंगे।महाविद्यालय में कुमाऊं विश्वविद्यालय से समन्वय स्थापित करने के लिए नोडल प्रभारी हैं। इसके अलावा समन्वयक भी हैं। इनके जरिये बेहतर सामंजस्य बनाने की कोशिश रहेगी। फिर भी विद्यार्थियों को किसी तरह की दिक्कत होती है। इसके लिए वह खुद पहल करेंगे। होली के बाद कालेज खुलेगा। पठन-पाठन पर वह खुद नजर रखेंगे। नियमित मानिटरिंग की जाएगी। सभी समितियों को सक्रिय किया जाएगा। वहीं पिछले एक वर्ष से प्रो. बीआर पंत प्रभारी प्राचार्य के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। शनिवार को उन्होंने प्रो. बनकोटी को पदभार हस्तांतरित किया।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581