उत्तराखंड समाचार

“ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस ने की ताबड़तोड़ कार्यवाही

पुलिस ने दी मर्यादा में रहने की सख्त हिदायत

पौड़ी।  “ऑपरेशन मर्यादा” के तहत पौड़ी पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुये  20 व्यक्तियों के चालान किए और मर्यादा में रहने की दी सख्त हिदायत दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी लोकेश्वर सिंह के निर्देशों के क्रम में धार्मिक, पर्यटक स्थलों पर मर्यादा तोडने वालों पर लगातार  कड़ी  कार्यवाही हो रही हैं ।

वर्तमान में चल रही चारधाम यात्रा के दृष्टिगत व पर्यटकों के अधिक आगमन होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय पौड़ी श्री लोकेश्वर सिंह द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों के तीर्थस्थलों पर मर्यादा तथा पर्यटक स्थलों पर स्वच्छता बनाये रखने हेतु “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के अंतर्गत तीर्थस्थलों एवं गंगा किनारे मादक पदार्थों का सेवन करके हुड़दंग, अमर्यादित आचरण करने वालों व नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध नियमानुसार कठोर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है. जिसके क्रम में थाना कोटद्वार के चौकी कलालघाटी पुलिस टीम द्वारा कलालघाटी क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक/पर्यटक स्थलों पर नशे का सेवन कर हुड़दंग करने वाले 20  व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही करते हुए सभी को मर्यादा में रहने की हिदायत दी गयी जनपद में “ऑपरेशन मर्यादा” अभियान के तहत कार्यवाही लगातार जारी है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581