उत्तराखंड समाचार

शुरू किया भारती एयरटेल छात्रवृत्ति प्रोग्राम

कार्यक्रम के चरम पर पहुंचने पर प्रति वर्ष 100 करोड़ से अधिक के परिव्यय के साथ इसके माध्यम से 4,000 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है।

देहरादून। भारती एयरटेल फाउंडेशन, अपने 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारती एयरटेल छात्रवृत्ति प्रोग्राम लांच कर रही है। यह छात्रवृत्ति कार्यक्रम विद्यार्थियों की योग्यता और उनकी आर्थिक पृष्ठभूमि दोनों को ध्यान में रखते हुए, आईआईटी सहित राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क के मानकों के अनुसार शीर्ष स्तरीय रैंकिंग प्राप्त 50 इंजीनियरिंग कॉलेजों में, जैसे भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रूड़की, शामिल हैं। यह अगस्त 2024 में प्रवेश के लिए पात्र विद्यार्थियों पर लागू होगा। इस वर्ष 250 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने के साथ यह कार्यक्रम शुरू होगा। कार्यक्रम के चरम पर पहुंचने पर प्रति वर्ष 100 करोड़ से अधिक के परिव्यय के साथ इसके माध्यम से 4,000 विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों को प्रदान की जाएगी जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8.5 लाख से अधिक नहीं होगी। भारती एयरटेल छात्रवृत्ति, एनआईआरएफ के मानकों के अनुसार शीर्षस्तरीय 50 (इंजीनियरिंग) कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार, दूरसंचार, सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर विज्ञान, डेटा विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों (एआई, आईओटी, एआर/वीआर, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स) के क्षेत्र में स्नातक और एकीकृत पाठ्यक्रमों पर केंद्रित होगी। भारती एयरटेल फाउंडेशन के सह अध्यक्ष राकेश भारती मित्तल ने बताया कि हमारा दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा सामाजिक प्रगति और आर्थिक सशक्तीकरण की आधारशिला है। अपने इस प्रोग्राम के लिए हमने जिन संस्थानों को चुना है उन्होंने हमेशा विभिन्न क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए अनुकरणीय शिक्षा और सुलभ शिक्षा का मेल प्रदर्शित किया है। हमारा प्रयास भारतीय शिक्षा जगत में इन सिद्धांतों को मजबूत करना है, ताकि विद्यार्थियों को ऐसे मजबूत और कुशल पेशेवर बनने में मदद की जा सके जो भविष्य में बदलती प्रौद्योगिकी दुनिया के अनुकूल बन सकें।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581