उत्तराखंड समाचार

दिनेशपुर में मामा के घर रहकर पढ़ाई कर रही दसवीं की छात्रा का फंदे से लटका मिला शव

मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही 10वीं की छात्रा फंदे से लटक गई।

दिनेशपुर : मामा के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही 10वीं की छात्रा फंदे से लटक गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। फिलहाल पुलिस मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पैनल से पोस्टमार्टम करा रही है।शक्तिफार्म निवासी शुभ्रांशु सरकार की 16 वर्षीय पुत्री खुशी दो साल से वार्ड नंबर सात हरि मंदिर के पास, दिनेशपुर में अपने मामा उमेश नस्कर के घर पर रहकर पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान मे वह गूलरभोज स्थित गुरुकुल इंटर कॉलेज में 10वीं की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार रविवार की शाम को छात्रा अपने मामा के घर बाथरूम में संदिग्ध अवस्था में गिरी पाई गई।इस पर उसे तत्काल रुद्रपुर के निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर देर रात को छात्रा के माता-पिता व दादा व अन्य स्वजन दिनेशपुर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद देर रात पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया था। देर रात मृतका के दादा ने पुलिस को तहरीर सौंपकर घटना को संदिग्ध बताते हुए मृत्यु के सही कारणों का पता लगाने की मांग की थी। बताया जा रहा है किपुलिस को छात्रा की डायरी से एक सुसाइड नोट भी मिला है। लेकिन पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देने से इंकार कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद जोशी ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी।

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581