उत्तराखंड समाचार

देवभूमि की जनता ने सुरक्षित उत्तराखंड के लिए वोट किया

कमल निशान को मिले रिकॉर्ड तोड़ समर्थन

देहरादून 14 फरवरी। मतदान प्रक्रिया सम्पन्न होने के बाद भाजपा ने दावा किया कि देवभूमि की जनता ने सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक बनाने और समृद्ध व सुरक्षित उत्तराखंड के लिए वोट किया है। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने आधिकारिक प्रतिक्रिया में प्रदेश के सभी मतदाताओं का शांतिपूर्ण मतदान के लिए धन्यवाद किया। उन्होने कहा वोटिंग को लेकर लोगों विशेषकर नए मतदाताओं महिलाओं, युवाओं, पूर्व सैनिकों व समाज के अन्य वर्गों में जो अपार उत्साह नज़र आया इससे स्पष्ट इशारा उत्तराखंड के उस मिथक के टूटने की ओर जिसमे सरकारों की पुरावृति नहीं होती थी का जनादेश जनता देने जा रही है। उन्होने विश्वास जताया कि गढ़वाल-कुमायूं के  पार्वतीय और देहरादून, हरिद्धार व तराई के मैदानी क्षेत्रों से जो जानकारी आ रही वह भाजपा का उत्साह बढ़ाने वाली है। प्रदेश के सम्मानित मतदाताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में डबल इंजन की सरकार के कामों, अल्पसंख्यक तुष्टीकरण के खिलाफ समान नागरिक संहिता के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता और उत्तराखंड का सुनहरा दशक बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में अपना आशीर्वाद दिया है। श्री चौहान ने दावा किया कि बेशक वोट ईवीएम में दर्ज़ हुए है लेकिन कमल निशान को मिले रिकॉर्ड तोड़ समर्थन की छाप प्रदेशवासियों के चेहरे पर साफ देखी जा सकती है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button