उत्तराखंड समाचार

अस्पताल में नहीं फिजिशियन, उपचार में आ रही दिक्कत

सिविल अस्पताल रुड़की में अधिकांश सुविधाएं अब मौजूद हैं।

रुड़की : सिविल अस्पताल रुड़की में बीते चार महीने से फिजिशियन नहीं हैं। इससे मरीजों को उपचार में काफी दिक्कतें आ रही हैं। कई मरीजों को तो रेफर करना पड़ रहा है।

सिविल अस्पताल रुड़की में अधिकांश सुविधाएं अब मौजूद हैं। लेकिन, अस्पताल में फिजिशियन न होने से मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के फिजिशियन डा. अखिलेश कुमार चार माह से गायब हैं। उनकी ड्यूटी चारधाम यात्रा में लगाई गई थी। उन्हें अस्पताल प्रशासन ने चारधाम के लिए रिलीव किया था। उसके बाद से अभी तक वह वापस नहीं आए हैं। अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में निदेशालय को भी लिखा जा चुका है। साथ ही नए फिजिशियन की मांग भी की गई है, लेकिन अभी तक अस्पताल को फिजिशियन नहीं मिला है। अस्पताल में फिजिशियन न होने से काफी दिक्कतें आ रही हैं। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण मरीजों की संख्या बढ़ गई है। अधिकांश मरीज वायरल बुखार आदि के आ रहे हैं। वैसे तो अस्पताल के अन्य चिकित्सक भी इन मरीजों का उपचार कर रहे हैं, लेकिन यदि किसी मरीज का स्वास्थ्य ज्यादा खराब होता है तो उसे हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है। बुधवार को भी एक महिला मरीज को रेफर करना पड़ा। यदि अस्पताल में फिजिशियन होते तो महिला मरीज को यहीं पर उपचार मिल जाता। इसी तरह से आए दिन फिजिशियन से संबंधित मरीजों को रेफर करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. संजय कंसल ने बताया कि फिजिशियन न होने से कई मरीजों के उपचार में दिक्कत आ जाती है। इसके चलते ऐसे मरीजों को रेफर करना पड़ता है। फिजिशियन की मांग निदेशालय से की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464