उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने किया अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट

मौके पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरुक भी किया।

पिथौरागढ़। कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने तड़ीगाँव क्षेत्रान्तर्गत लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रूप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया। इस मौके पर कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों के सम्बन्ध में जागरुक भी किया।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर पुलिस क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़ नरेन्द्र पंत एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी धारचूला परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा आम जनमानस को लगातार नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरुक करते हुए नशे का कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जिस क्रम में आज प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पिथौरागढ़ चंचल शर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस व हाइवे पेट्रोल यूनिट-1 द्वारा ग्राम तड़ीगाँव क्षेत्रान्तर्गत लगभग 05 नाली भूमि में अवैध रुप से की जा रही भांग की खेती को नष्ट किया गया तथा स्थानीय ग्रामीणों को भविष्य में भांग की खेती न करने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए नशा मुक्ति अभियान में पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना हैं की उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581