उत्तराखंड समाचार

छात्र-छात्राओं को प्रदान की महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी

विद्यालय तिलढुकरी में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

पिथौरागढ़। एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ एवं कार्ड संस्था द्वारा संयुक्त रुप से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तिलढुकरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण कानूनी जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेश पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा चलाये जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत आज एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ एवं कार्ड संस्था द्वारा संयुक्त रुप से राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय तिलढुकरी में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर, छात्र/ छात्राओं की करियर काउंसलिंग करने के साथ-साथ सभी को बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, मानव तस्करी की रोकथाम के सम्बन्ध में तथा नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, साइबर क्राइम से बचाव तथा उत्तराखण्ड पुलिस एप, गौरा शक्ति आदि के साथ-साथ डॉयल- 112, महिला हेल्पलाइन नं.- 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में जानकारी दी गई तथा बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए उनकी शिकायत किये जाने हेतु जागरुक किया गया। साथ ही गुड टच एवं बैड टच के बारे में बताया गया। सभी छात्र-छात्राओं को अपने आस-पास बाल श्रम व बाल भिक्षावृत्ति में लिप्त बच्चों की सूचना पुलिस को देने हेतु बताया गया। इसके अतरिक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण कर चिन्हिकरण, सत्यापन की कार्यवाही की गई। जिसमें बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम, कूड़ा बीनने, भीख मांगते हुए आदि कार्यों में कोई भी बच्चा लिप्त नहीं पाया गया। इस दौरान हेड कांस्टेबल प्रो0 तारा बोनाल, हेड कांस्टेबल दीपक खनका, कांस्टेबल निर्मल किशोर एवं कार्ड संस्था से श्रीमती सुनीता चन्द तथा लता पन्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581