उत्तराखंड समाचार

छात्र-छात्राओं को किया साईबर अपराध के प्रति जागरूक

जागरुकता शिविर में चलाया साइबर क्राइम का जागरुकता सेशन

चमोली। चमोली पुलिस ने विधिक साक्षरता एवं जागरुकता शिविर में साइबर क्राइम का जागरुकता सेशन चलाया। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन ने उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं को साईबर अपराध के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल महोदय के आदेश परचलाये जा रहे जनजागरुकता अभियान के तहत आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण व उत्तराखण्ड पब्लिक स्कूल गोपेश्वर द्वारा आयोजित जागरुकता कार्यक्रम मे पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन सुश्री नताशा सिंह को विशेष रुप से आमंत्रित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक द्वारा स्कूल स्टाफ व स्कूल के छात्र छात्राओं को साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों, यातायात के नियमों आदि के बारे में जानकारी दी गयी। छात्राओं को बताया गया कि यदि उनके साथ कोई भी व्यक्ति अपमानजनक व्यवहार करता है या छेड़छाड़ करता है तो इस तरह की घटनाओं को कदापि नजर अंदाज न करें, इसकी सूचना तत्काल अपने परिजनों और पुलिस को दें। शराब, सिगरेट, तंबाकू, एवं ड्रग्स जैसे जहरीले पदार्थ का सेवन से युवाओं को दूर रहने हेतु बताया गया। वर्तमान में बढ़ते इंटरनेट के प्रयोग व ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई तथा छात्र/ छात्राओं को करियर काउन्सलिंग, बाल अपराध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्प लाइन, बाल भिक्षा वृत्ति, साइबर क्राइम, नशा मुक्ति तथा उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न प्रकार के एप जैसे- गौरा शक्ति एप के साथ-साथ डॉयल- 112, 1090, साइबर हेल्पलाइन नम्बर- 1930 आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा एकता के संबंध में नाटक प्रस्तुत कर सभी को अनेकता में एकता का संदेश दिया तदोपरांत छात्र छात्राओं को सभी धर्मों, भाषाओं और क्षेत्रों के लोगों में राष्ट्रीय एकीकरण और साम्प्रदायिक सौहार्द से सम्बन्धित सद्भावना की शपथ दिलाई गयी। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिमरनजीत कौर, प्रभा रावत हिमाद समिति/ चाइल्ड हेल्पलाइन, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष श्रीमती हेमलता भट्ट व सदस्य, निदेशक बाल भवन विनोद रावत व प्रधानाचार्य अरुणा रावत मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581