उत्तराखंडउत्तराखंड समाचारऋषिकेशताज़ा ख़बरेंदेहरादूनदेहरादून/मसूरीधर्मधर्म-संस्कृतिन्यूज़सोशल मीडिया वायरल

शिवसेना मुख्यालय पर धूमधाम से मनाई गयी छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती

हर भारतीय को छत्रपति शिवाजी महाराज पर नाज : गौरव कुमार

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस
देहरादून, 19 फरवरी। आज शिवसेना मुख्यालय पर मुगल आक्रमणकारियों पर विजय प्राप्त करने वाले हिंदू स्वराज्य के संस्थापक वीर सपूत छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 जयंती धूमधाम से मनाई गयी। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि 19 फरवरी 1630 को भारत के वीर सपूत ने इस महान धरती पर जन्म लिया एवं मुगल आक्रमणकारियों से सबसे पहले लड़ाई लड़ी एवं विजय प्राप्त की, हर भारतीय को उन पर नाज हैं। उन्होने बताया कि शिवाजी महाराज महान नायक थे और एक मात्र ऐसे व्यक्ति जिनमें एक नये राज्य को खड़ा करने का विशाल ह्रदय था। आदिल शाही सल्तनत और औरंगजेब जैसे खतरनाक शासको के साथ हुई लडाईयो मे उन्होने गोरिल्ला पदति से दुश्मनो को धुल चटा दी। हर भारतीय उनका ऋणि है, हमे उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से वासु परविन्दा, विकास मल्होत्रा, रोहित बेदी, फरीद अहमद, शिवम गोयल, अमित कर्णवाल, शिवम शर्मा, लक्ष्य बजाज, आनंद मोहन बडोनी, इक्विंदर सिंह, अक्षय शर्मा, हार्दिक जैन, मनिंदर सिह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464