उत्तराखंड समाचार

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने किये शोर मंदिर के दर्शन

कैबिनेट मंत्री ने किये 1400 साल पहले बनाए गए "शोर मंदिर" के दर्शन

देहरादून, 11 जुलाई। उत्तराखंड राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बंगाल की खाड़ी के तट पर भारतीय पल्लव राजवंश द्वारा करीब 1400 साल पहले बनाए गए प्रसिद्ध “शोर मंदिर” में परिवार संग जाकर दर्शन किये। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने “कृष्णा बटरबॉल” का दौरा भी किया। “कृष्णा बटरबॉल” नाम से प्रसिद्ध यह विश्व धरोहर स्थल दरअसल, एक 250 टन की विशाल ग्रेनाइट चट्टान है। जो प्राकृतिक रूप से पहाड़ियों की ढलान पर बेहद नाजुक ढंग से संतुलित है। कहा जाता है कि सैंकड़ों साल से यहां टिके इस पत्थर को आज तक कोई तूफान या सुनामी नहीं हिला सकी। इसे स्टोन ऑफ गॉड भी कहा जाता है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581