उत्तराखंड समाचारक्राइम

पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल का हुआ सम्मान

कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु की गई कार्यवाहियों की सराहना की गयी।

चमोली। जनशक्ति मल्टीस्टेट कोऑपरेटिव सोसायटी के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक का सम्मान हुआ।
पूरे प्रदेश भर में करोड़ो की धोखाधड़ी करने वाले जनशक्ति मल्टीस्टेट/मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसायटी के मुख्य सरगना कपिल राठी को चमोली पुलिस ने गैर प्रान्त दिल्ली से किया गिरफ्तार किया था। इस घटना के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी पर आज जनशक्ति मल्टीस्टेट/मल्टीपरपज कोऑपरेटिव सोसायटी में निवेश करने वाले निवेशकों द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक चमोली प्रमेन्द्र डोबाल को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया व उनके कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम हेतु की गई कार्यवाहियों की सराहना की गयी।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581