उत्तराखंड समाचार

14 अगस्त को ऊधम सिंह नगर जिले में किया जाएगा कार्यक्रम का आयोजन

ग्राम्य विकास मंत्री ने ली 'मेरी माटी मेरा देश' के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक

देहरादून 06 अगस्त। ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने आज कैंप कार्यालय में ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों साथ सरकार द्वारा प्रस्तावित मेरी माटी मेरा देश अभियान के संबंध में आयोजित कार्यक्रम से संबंधित बैठक की। बैठक में मंत्री ने कार्यक्रम को भव्य स्वरूप देना और सफल आयोजन के लिए अधिकारियों के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि मेरी माटी मेरा देश अभियान के अंतर्गत 13 अगस्त को देहरादून के सहसपुर ब्लॉक के रोबर्स केव गुच्छ पानी में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम 14 अगस्त को ऊधम सिंह नगर जिले में भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कार्यक्रम से संबंधित तैयारियों को लेकर अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। मंत्री ने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि ग्राम्य विकास विभाग के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर के किनारे, जल निकाय, नदी, जल स्रोत पर, पंचायत कार्यालय, स्कूल या अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थल पर शिला फलकम की स्थापित की जायेगी। पंचप्रण शपथ एवं सेल्फी को आयोजन किया जायेगा जिसमें प्रत्येक ग्राम पंचायत में मिट्टी अथवा मिट्टी का दीया लेकर पंचप्रण शपथ ली जायेगी। उन्होंने कहा कि वसुधा वन्दन कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में अमृत वाटिका बनाया जायेगा। वीरों का वन्दन कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं शहिदों के परिवारों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कार्यक्रम में सेवानिवृत्त रक्षाकर्मियो, राज्य एवं केन्द्रीय सुरक्षा बलों, राज्य पुलिस कर्मियों एवं ड्यूटी के समय शहीद हुए बहादुरों के परिवार को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यक्रम में कार्यक्रम के दौरान झण्डा रोहण एवं राष्ट्रगान का आयोजन भी किया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को डेड साल के भीतर हुए विकास कार्यों की प्रगति की रिपोर्ट 15 दिन के भीतर प्रेषित करने के भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर सचिव आनंद स्वरूप, मुख्य विकास अधिकारी झरना कामठान सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581