उत्तराखंड समाचार

यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

रुद्रप्रयाग पुलिस ने प्रारम्भ की सुझावों पर कार्यवाही

रुद्रप्रयाग। आगामी केदारनाथ धाम यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु जनपद रुद्रप्रयाग पुलिस के स्तर से हरेक स्टेकहोल्डर्स के साथ संवाद स्थापित करने के साथ ही प्राप्त सुझावों पर कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में नशे की तस्करी, भण्डारण इत्यादि पर रोक लगाये जाने हेतु वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आम जनमानस के बीच संदेश पहुंचाया जा रहा है कि यदि कहीं पर भी इस प्रकार की सूचना मिलती है तो इसकी शिकायत पुलिस को अवश्य करें। प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये जाने व कस्बों को जाममुक्त बनाये जाने के दृष्टिगत कस्बों में पार्किंग स्थल चिन्हित किये गये हैं, लोगों को अपने वाहन इन स्थानों पर लगाये जाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कुछ लोग जिनके द्वारा कि न जाने कई दिनों से अपने वाहनों को सड़क पर ही खड़ा किया गया है व विभिन्न माध्यमों से सूचना देने पर भी अपने वाहन को सड़क से नहीं हटाया जा रहा है, ऐसे वाहनों पर चस्पा चालान की कार्यवाही की जा रही है। आज पुलिस उपाधीक्षक, यातायात के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया, चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों की सराहना की गयी वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही भी की गयी है। सभी लोगों से अपील है कि वे अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत जाम मुक्त कस्बा बनाये जाने हेतु पुलिस का सहयोग करें।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581