उत्तराखंड समाचार

निकाय चुनावों में देरी के आरोपों पर पलटवार

कांग्रेस ओबीसी विरोधी, नहीं चाहती उन्हे मिले निकायों में अधिकार : भट्ट

देहरादून 20 नवंबर। भाजपा ने निकाय चुनावों में देरी के आरोपों पर पलटवार कर कहा, कांग्रेस ओबीसी विरोधी है और नही चाहती उन्हे निकायों में हक मिले। प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने निकाय चुनाव की प्रक्रिया के पीछे होने को लेकर कांग्रेसी बयानबाजी की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा, सभी जानते हैं कि चुनावों में ओबीसी को प्रतिनिधित्व देने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देश हैं। इस संवैधानिक बाध्यता का सम्मान करते हुए सरकार ने एक सदस्यीय आयोग बनाया है जो इस महत्वपूर्ण विषय पर अपनी रिपोर्ट तैयार कर रहा है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आयेगी, उसको देखते हुए सभी निकायों में आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा । वहीं दूसरी तरफ नए निकायों के बनने और निकायों की सीमा में विस्तार होने के कारण मतदाता सूची तैयार करने का काम चल रहा है । जहां तक सवाल है भाजपा का तो हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं, बस चुनाव आयोग की घोषणा का इंतजार है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कि कांग्रेस भी संवैधानिक बाध्यता की सच्चाई को अच्छी तरह से जानती। लेकिन कांग्रेस हमेशा से ओबीसी विरोधी रही है और वो नही चाहती है कि ओबीसी समाज को निकाय चुनावों में उनका अधिकार मिले। अन्यथा अपने शासन में सामान्य परिस्थितियों में भी कभी निकाय चुनावों को समय पर नहीं कराने वाली कांग्रेस इस तरह की बयानबाजी नही करती। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव अभी हो या कुछ समय बाद, कांग्रेस का कुछ नही होने वाला और जनता भाजपा के पक्ष में रिकॉर्ड मतदान करने का मन बना चुकी है। क्योंकि भाजपा सरकार अपने जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कामों और पार्टी संगठन अपनी सक्रियता से हमेशा जनता के मध्य रहती है।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581