उत्तराखंड समाचार

यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

सोनप्रयाग स्थित मल्टीपरपज पार्किंग के कुछ कमरों पर किये जाने वाले कार्यों में तेजी लायी जाये ताकि इन कमरों का उपयोग पुलिस बल के रुकने हेतु किया जा सके।

रुद्रप्रयाग। सोनप्रयाग में बेहतर यातायात एवं पार्किंग सहित यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त किये जाने हेतु पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा निर्देश दिये गए। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग डॉ0 विशाखा अशोक भदाणे द्वारा सोनप्रयाग की पार्किंग व्यवस्था, बेहतर यातायात प्रबन्धन एवं यात्रा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग द्वारा माह जनवरी के पहले सप्ताह में भी सीतापुर व सोनप्रयाग पार्किंग का निरीक्षण करते हुए व्याप्त कमियों को दूर करने, पार्किंगों तक पहुंचने हेतु बनी एप्रोच रोड़ को सही कराये जाने के सम्बन्ध में समय से सम्बन्धित विभागों को पत्राचार किये जाने के निर्देश दिये गये थे। उनके द्वारा इस क्षेत्र का पुनः भ्रमण कर निर्देश दिये गये हैं कि इस बार की यात्रा काल में उपयोग में लाये जाने वाले पार्किंग स्थलों पर विभिन्न प्रकार के निर्माण व मरम्मत कार्य जो कि अन्तिम दौर में हैं को आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से समन्वय स्थापित कर पूरा कराया जाये। सोनप्रयाग स्थित मल्टीपरपज पार्किंग के कुछ कमरों पर किये जाने वाले कार्यों में तेजी लायी जाये ताकि इन कमरों का उपयोग पुलिस बल के रुकने हेतु किया जा सके। पार्किंग को जोड़ने वाली एप्रोच रोड़ को समय पर ठीक करने, पार्किंग स्थल पर पानी की निकासी एक तरफ कराये जाने हेतु सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं से निरन्तर समन्वय स्थापित करने हेतु प्रभारी निरीक्षक सोनप्रयाग को निर्देश दिए गए। सोनप्रयाग स्थित शटल पुल के दोनों ओर जाली लगाये जाने हेतु सम्बन्धित विभागों से समन्वय स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये। स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए गए कि इस बार सत्यापन को प्रभावी तरीके से किया जाए, हर एक व्यक्ति जो भी यात्रा व्यवस्था से सम्बन्धित किसी भी प्रकार का व्यवसाय कर रहा है, उसका अनिवार्य सत्यापन हो। सोनप्रयाग कोतवाली में नियुक्त होने वाले अतिरिक्त पुलिस बल के सापेक्ष बुनियादी व्यवस्थायें दुरुस्त करने के भी निर्देश दिये गये हैं। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के स्तर से निरन्तर हरेक स्थलों का भ्रमण एवं निरीक्षण कर सम्बन्धित प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581