उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खड़कवासला का भ्रमण

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) वीरवार को पुणे, महाराष्ट्र के दौरे पर रहे

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) वीरवार को पुणे, महाराष्ट्र के दौरे पर रहे। राज्यपाल ने इस दौरान राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला का भ्रमण किया। उन्होने वहां प्रशिक्षणरत कैडेटों से मुलाकात की। राज्यपाल ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खड़कवासला में सन् 1973 से 1976 के दौरान बिताए गये बेहतरीन पलों को याद कर अपने अनुभवों को कैडेटों के साथ साझा किया। राज्यपाल ने कहा कि अकादमी आधुनिक समय के युद्ध की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए उच्चतम सैन्य प्रशिक्षण प्रदान कर रही है। अकादमी कैडेटों में नेतृत्व के गुणों को विकसित कर उनमें आत्म-सुधार की इच्छा और हर क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए तैयार कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि आत्म-अनुशासन, सम्मान, अखंडता, सौहार्द और संघ की भावना पैदा करके कैडेट के समग्र व्यक्तित्व विकास पर जोर अकादमी में जोर दिया जाता है जो अपने आप में शानदार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464