उत्तराखंड समाचार

राज्यपाल ने किया ‘‘टीबी सील’’ का अनावरण

राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस जनजागरूकता अभियान में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

देहरादून 02 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन में टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड के टी.बी. के प्रति जनजागरूकता अभियान ‘‘टी.बी. सील’’ का अनावरण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने टी.बी. एसोसिएशन ऑफ उत्तराखण्ड को ‘‘टी.बी. सील’’ अभियान के लिए रुपये 01 लाख देने की घोषणा की। टी.बी. रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान के तहत ‘‘टी.बी. सील’’ का अनावरण किया जाता है, जिसका मूल्य 05 रुपये है। इससे संचित धनराशि का उपयोग टी.बी. रोग के प्रति जनजागरूकता अभियान में संस्था द्वारा खर्च किया जाता है। एसोसिएशन 2008 से राज्य में क्षय रोग के प्रति दूरस्थ क्षेत्रों में जनजागरूकता एवं चिकित्सा शिविर आयोजित कर रही है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड ने 2024 तक प्रदेश को टी.बी. मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य को पूरा करने में जनजागरूकता के साथ-साथ लोगों के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि लोगों को टी.बी. के शुरुआती लक्षणों की पहचान हेतु जागरूक करना चाहिए प्रारंभिक अवस्था में टी.बी. का इलाज किया जाए तो रोगी पूरी तरह से ठीक हो जाता है। राज्यपाल ने कहा कि सभी विश्वविद्यालय इस जनजागरूकता अभियान में अपना पूर्ण योगदान देंगे। उन्होंने एसोसिएशन द्वारा संचालित विभिन्न क्रियाकलापों की जानकारी ली और उनकी सराहना की। इस अवसर पर महासचिव श्रीमती पूनम किमोठी, कोषाध्यक्ष जीडी चौकियाल, वरिष्ठ फिजीशियन डॉ महावीर सिंह, डॉ. एके सिंह उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464