उत्तराखंडउत्तराखंड समाचार

दून पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार

पुलिस से मिले अपनेपन के लिए बुजुर्गों ने पुलिस टीम के सभी सदस्यों के सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।

देहरादून, 07 दिसंबर। एसएसपी दून अजय सिंह के निर्देशो पर दून पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम ली। पुलिस टीम ने सिनियर सिटीजन से भेंट कर उनका हाल जाना और हर सम्भव सहायता का भरोसा दिलाया। किसी भी प्रकार की सहायता के लिये  पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये। इस दौरान पुलिस टीम ने सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम से सचेत रहने के लिया जागरूक किया। पुलिस से मिले अपनेपन के लिए बुजुर्गों ने पुलिस टीम के सभी सदस्यों के सर पर हाथ रख आशीर्वाद दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में आज दून पुलिस द्वारा सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली गयी, साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये। इसके अतिरिक्त पुलिस टीम द्वारा सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम के सम्बन्ध में भी जागरूक किया गया। सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल की प्रशंसा करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ फेरकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

 

 

Related Articles

Back to top button