उत्तराखंड समाचार

17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना

सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे

देहरादून। प्रदेश के कुमाऊं और इससे गढ़वाल के लगे क्षेत्रों में 17 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के बाद आपदा प्रबंधन विभाग ने राज्य के आठ जिलों के डीएम को अलर्ट जारी किया है। आज सुबह अनुसचिव/ड्यूटी अफसर गोकर्ण सिंह ने बारिश का अलर्ट जारी किया। उन्होंने कहा कि मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर को राज्य के कुमाऊं क्षेत्र और उससे सटे गढ़वाल क्षेत्र के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इनमें कुछ स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश भी हो सकती है। आपातकालीन स्थिति के अनुसार सभी जिलें अलर्ट रहते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर लें। सभी थाना चौकी हाईअलर्ट मोड में रहेंगे। इस दौरान कोई भी अधिकारी अपना फोन स्विच ऑफ नहीं करेगा। अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, यूएसनगर, पिथौरागढ़,चमोली और पौड़ी मे भारी बारिश हो सकती हैं।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581