उत्तराखंड समाचार

विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं की जायेगी बर्दाश्त : सौरभ बहुगुणा

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्राप्त की निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी

देहरादून। प्रदेश के पशुपालन/दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन/गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग/कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से कराये जा रहे निर्माण कार्यों/निविदा आदि से सम्बन्धित प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। मंत्री ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत हो रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्थाएं अपने निर्माण से संबंधित कार्यों तथा निविदाओं को समयसीमा के अंतर्गत पूर्ण करना सुनिश्चित करें। मंत्री ने कहा कि कुछ कार्यदायी संस्थाओं द्वारा प्रशंसनीय कार्य किया जा रहा है परन्तु कुछ कार्यदायी संस्थाओं द्वारा अपने लक्ष्य के सापेक्ष कार्य नहीं किया जा रहा है, मंत्री ने ऐसी कार्यदायी संस्थाओं पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में सेवायोजन एवं कौशल विकास सचिव विजय कुमार यादव तथा विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं से जुड़े अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581