उत्तराखंड समाचारक्राइम

चोरी की मोटर साइकिल के साथ युवक गिरफ्तार

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।

देहरादून, 30 अगस्त।  थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने चोरी की मोटर साइकिल के साथ 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 27 अगस्त को थाना नेहरू कॉलोनी पर बृजेश वर्मा ने प्रार्थना पत्र देते हुये बताया कि जब वह रिंग रोड स्थित डेयरी पर सामान लेने के लिए गया हुआ था, तो अपनी मोटरसाइकिल होंडा नियो यूके 07 डीए1402 रंग नीला डेयरी के बाहर खड़ी करके डेयरी के अंदर सामान लेने गया। वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली थी। उसकी की तहरीर के आधार पर थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा एफआईआर नंबर 339/2023 धारा 379 आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया।

पुलिस उप महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून दलीप सिह कुँवर द्वारा जनपद देहरादून मे हुई घटनाओं के अनावरण व आपराधिक तत्वों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर श्रीमती सरिता डोबाल व पुलिस क्षेत्राधिकारी डालनवाला श्रीमती डॉ पूर्णिमा गर्ग के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी द्वारा घटनाओं के अनावरण व आपराधिक तत्वों पर अंकुश लगाने एंव संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड हेतु पुलिस टीम गठित की गई।

उक्त क्रम में गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए सुरागरसी/पतारसी व सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर की सूचना पर मोहकमपुर फ्लाईओवर के नीचे से उक्त अभियोग से संबंधित चोरी की मोटरसाइकिल के साथ अभियुक्त हिमांशु भट्ट पुत्र स्वर्गीय रामलाल निवासी ऋषि नगर थाना रायपुर जनपद देहरादून उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा रिमांड हेतु न्यायलय मे पेश किया गया।

अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उप निरीक्षक बालवीर डोभाल चौकी प्रभारी जोगीवाला, पुलिस कांस्टेबल मुकेश कंडारी, पुलिस कांस्टेबल नरेंद्र रावत थाना नेहरू कॉलोनी शामिल थे।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581