उत्तराखंड समाचार

पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया गया।

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश हेतू सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुपालन में आज जनपद देहरादून में नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित मलिन बस्तियों में सत्यापन अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के दौरान पुलिस द्वारा संधिक्त रूप से घूम रहे व्यक्तियों के सत्यापन की कार्रवाई करते हुए उन मकान मालिकों,  जिनके द्वारा अपने किरायेदारों सत्यापन नहीं कराया गया, के विरुद्ध पुलिस एक्ट के तहत चलानी कार्रवाई की गई। साथ ही सभी व्यक्तियों को अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने तथा किरायेदारों का समय से सत्यापन कराने संबंधी निर्देश निर्गत किए गए।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581