उत्तराखंड समाचार

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने उत्साह के साथ घर-घर तिरंगा लहराया

मोहम्मद शाहिद ने तिरंगा फहराने के संबंध में जानकारी दी और किस तरह तिरंगे का सम्मान करना है

देहरादून। अंबेडकर नगर मंडल धामावाला वार्ड 26 में अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं क्षेत्रीय भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे रईस अंसारी के नेतृत्व में आज अपने क्षेत्र में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा लगाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शाहिद राज्य आंदोलनकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अल्पसंख्यक समाज एवं क्षेत्रीय लोग शामिल हुए और पुष्प वर्षा कर आजादी के जश्न में डूबे देशभक्तों का स्वागत किया। अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन के दिशा निर्देश में घर घर तिरंगा हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। मोहम्मद शाहिद ने तिरंगा फहराने के संबंध में जानकारी दी और किस तरह तिरंगे का सम्मान करना है उसके बारे में लोगों को जागरूक किया। रईस अंसारी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पूरा देश आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों का स्मरण कर रहा है। भारत की स्वतंत्रता के लिए शहादत व अहम योगदान देने वाले हमारे क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। इस अवसर पर सुमित सहगल, सिमरन, दिनेश अरोड़ा, अमजद तौसीफ, सीमा गांधी, धर्मेंद्र डैडी, जतिन, अमित, एहसान कुरेशी उपस्थित थे।

 

Related Articles

Back to top button