उत्तराखंड समाचार

‘बीजेपी प्रायोजित है दिल्ली जल संकट’, इंडिया ब्लॉक के नेताओं से संजय सिंह ने की समर्थन की अपील

संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों के हक़ का पानी रोके जाने के ख़िलाफ़ कल से मंत्री आतिशी जी का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो रहा है

नई दिल्ली। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को हरियाणा से दिल्ली के हिस्से का पानी पाने की पार्टी की लड़ाई में इंडिया ब्लॉक से समर्थन मांगा। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिंह ने भाजपा पर राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट को प्रायोजित करने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के लोगों के हक़ का पानी रोके जाने के ख़िलाफ़ कल से मंत्री आतिशी जी का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू हो रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मैं इंडिया गठबंधन के दलों से अपील करूंगा कि दिल्ली के लोगों के पानी के लिए आम आदमी पार्टी का साथ दीजिए।राज्यसभा सांसद ने दादा किया कि हरियाणा की भाजपा सरकार ने दिल्ली के हक़ का 100 MGD पानी रोका हुआ है और यह सब रिकॉर्ड पर है। दिल्ली का जल संकट भाजपा के द्वारा प्रायोजित है। दिल्ली भाजपा ने बुधवार को आतिशी पर पानी की कथित चोरी और कालाबाजारी से ध्यान भटकाने के लिए “नाटकबाजी” करने का आरोप लगाया और मांग की कि आप सरकार को उसकी “निष्क्रियता” के लिए बर्खास्त किया जाए। भाजपा) की दिल्ली ईकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजधानी में व्याप्त जल संकट को लेकर बुधवार को शहर में विरोध-मार्च निकाला और सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की आलोचना की। भाजपा की दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एंड्रयूज गंज में हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ नयी दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज भी मौजूद थीं। सचदेवा ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी मुफ्त पानी योजना एक ढोंग साबित हुई है। उन्होंने कहा, लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। महिलाएं पानी के टैंकरों के इंतजार में रातें गुजार रही हैं, जबकि कई इलाकों में बच्चे पानी की कमी के कारण कई दिनों से नहा नहीं पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5464