उत्तराखंड समाचार

दो जगह हुए दर्दनाक सड़क हादसे, दो छात्रों समेत चार लोगों की मौत

नियोन हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र था।

देहरादून, 31 जुलाई। जीएमएस रोड पर आज सुबह दो जगह पर दर्दनाक सड़क हादसे हो गए। दोनों हादसों में दो छात्रों समेत चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। पहली दुर्घटना सुबह करीब छह बजे शनि मंदिर के पास हुई। जिसमें एक केटीएम बाइक सवार ने आईएसबीटी की तरफ जाते हुए सड़क पार करने वाले एक व्यक्ति रघुवीर ठाकुर को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार भी नीचे गिर गया। इस दौरान बाइक पर बैठा एक अन्य व्यक्ति उछलकर नीचे गिर गया। इस दौरान मूल रूप से बिहार निवासी, रघुवीर ठाकुर (65 वर्ष ) पुत्र स्व लालसर ठाकुर वर्तमान निवासी निरंजनपुर चक्की टोला, बाईक चालक गौतम (22 वर्ष) पुत्र सिद्दोदन चकमा निवासी कमला नगर, मिजोरम व नियोन चकमा (20 वर्ष) पुत्र नामालूम निवासी कमला नगर थाना चौंगटे, मिजोरम की मौके पर ही मौत हो गई। गौतम दून पीजी कॉलेज में बीएससी का छात्र था। वहीं, नियोन हिमगिरी कॉलेज सेलाकुई का छात्र था। पुलिस ने तीनों के शव को दून अस्पाल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

वहीं दूसरा हादसा सुबह करीब 6:15 बजे बल्लीवाला फ्लाईओवर पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दो युवक अपनी बाइक से फ्लाईओवर पार कर रहे थे। तब अचानक उनकी बाइक रेलिंग से टकरा गई। इस दौरान दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को सिनर्जी अस्पताल ले जाया गया जहां बाइक सवार विजय सेमवाल (उम्र 26 वर्ष) पुत्र राजेंद्र प्रसाद सेमवाल निवासी अपर बद्रीश कॉलोनी लेन न० 02 धर्मपुर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, मूल रूप से गुजरात के रहने वाले समीर (25 वर्ष )पुत्र कीरत हाल को गंभीर हालत देखते हुए एम्स रेफर किया गया है।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581