उत्तराखंड समाचार

धर्मपाल घाघट बने राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सेना उत्तराखंड के अध्यक्ष

राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सेना को पूरे प्रदेश में अपनी मजबूती प्रदान करेंगे और समाज हित में महर्षि वाल्मीकि सेना के माध्यम से कार्य करेंगे।

देहरादून। राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सेना उत्तराखंड के राष्ट्रीय महामंत्री जयपाल बाल्मीकि के निवास स्थान चंद्रनगर पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। जिसमे जयपाल बाल्मीकि ने धर्मपाल घाघट को राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सेना उत्तराखंड का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुये जयपाल बाल्मीकि ने कहा धर्मपाल घाघट को आज प्रदेश की अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी मिली हैं, इनसे आशा व उम्मीद हैं कि राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि सेना को पूरे प्रदेश में अपनी मजबूती प्रदान करेंगे और समाज हित में महर्षि वाल्मीकि सेना के माध्यम से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधीर कुमार, रमेश चाचा, बिशन सिंह कटारिया, शंकर सनी, सोनू, अशोक कुमार, राकेश कुमार, राजकुमार, टिंकू , अजय कुमार उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581