उत्तराखंड समाचार

खाई में गिर गया बोलेरो पिकअप वाहन, दो लोगो की मौत

थाना त्यूणी पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवा दिया हैं।

देहरादून, 31 जुलाई। ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। जिसके परिणाम स्वरूप बोलेरो पिकअप वाहन मे सवार दो लोगो की मौत हो गई।थाना त्यूणी पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवा दिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: थाना त्यूणी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम अणु से करीब 01 किलोमीटर आगे ग्राम अटाल की तरफ बिरसाड खड के पास एक बोलेरो पिकअप वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इस सूचना पर थाना त्यूणी पुलिस तत्काल बचाव राहत सामाग्री के साथ घटनास्थल त्यूनी से करीब 15 किलोमीटर दूर ग्राम अणु से 1 किलोमीटर आगे बिरसाड खड के पास पहुंची तो पुलिस टीम ने देखा की एक बोलेरो पिकअप सख्या नम्बर यूके 07 सीडी-0843 जो टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रही थी, सड़क से लगभग 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर रखी है, और मौके पर 2 मृतकों के शव पड़े हैं। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकालकर सड़क पर लाकर 108 एम्बुलेंस की मदद से मोर्चरी त्यूणी भिजवाया। थाना त्यूणी पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान किशोर सिंह चौहान पुत्र अब्बल सिंह चौहान निवासी दुचाणू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी उम्र 25 वर्ष व पंकज कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी पुरानी कालसी थाना कालसी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष के रूप मे हुई हैं। पुलिस ने मृतकों के परिजनो को भी घटना की सूचना दे दी हैं ।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581