उत्तराखंड समाचार

शराब तस्करों की कमर तोड़ती दून पुलिस

51 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब के साथ 2 शराब तस्कर गिरफ्तार

देहरादून, 1 अप्रैल। दून पुलिस शराब तस्करों की कमर तोड़ती हुई नज़र आ रहीं हैं। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान दून पुलिस को बडी सफलता मिली। 05 लाख रुपये अनुमानित कीमत की 51 पेटी अवैध अग्रेंजी शराब के साथ 02 शराब तस्करो को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इस दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे 02 वाहनो को भी सीज कर दिया हैं।

आगामी लोक सभा निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध नशा, मादक पदार्थों की तस्करी तथा अवैध धन की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दियेे गये है। जिसके क्रम में जनपद के नगर तथा देहात क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाते हुए शराब, नशा तस्करों के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में आज थाना राजपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत चलाये जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान अंशाल ग्रीन वैली में एक खाली प्लॉट के पास से 02 अभियुक्तो पवन राघव पुत्र स्वर्गीय नरेंद्र सिंह राघव निवासी बापू नगर विवेक विहार थाना राजपुर, उम्र 35 वर्ष को 37 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब तथा दयानंद शर्मा पुत्र सियाराम शर्मा निवासी बापू नगर विवेक विहार थाना राजपुर देहरादून उम्र 33 वर्ष को 14 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, कुल 51 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से तस्करी में प्रयुक्त किये जा रहे 02 वाहनो को सीज किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 80/24 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

अभियुक्तो को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक पीडी भट्ट थानाध्यक्ष राजपुर, उप निरीक्षक विकेंद्र कुमार चौकी प्रभारी जखन, उप निरीक्षक शोएब अली चौकी प्रभारी आईटी पार्क, पुलिस कांस्टेबल मुकेश, पुलिस कांस्टेबल सत्येंद्र पवार शामिल थे।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581