उत्तराखंड समाचारक्राइम

ऊधमसिंह नगर में क्लास 6 की किशोरी से स्कूल प्रबंधक ने की छेड़खानी, गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपित प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है

शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर) : निजी स्कूल के प्रबंधक ने कक्षा छह की बालिका को ऑफिस में बुलाकर छेड़खानी की। आरोपित प्रबंधक की हरकत छात्रा ने मां को बताई। जिसके बाद पीड़िता के पिता ने आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपित प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।शक्तिफार्म क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी पब्लिक विद्यालय की छात्रा है। मंगलवार की सुबह उसकी पुत्री स्कूल गई थी। स्कूल में प्रबंधक चितरंजन ने उसकी पुत्री को ऑफिस में बुलाया। जिसके बाद आरोपित ने गलत नीयत रखते हुए उसकी पुत्री के साथ छेड़खानी की।आरोपित की हरकतों से बचकर उसकी बेटी घर पहुंची। पीड़िता ने प्रबंधक की हरकत खुद की माता को बताई। जिसके बाद छात्रा के पिता ने आरोपित चितंरजन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार ने बताया कि आरोपित चितरंजन को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581