उत्तराखंड समाचारक्राइम

बेस अस्पताल के कर्मी ने की आत्महत्या की कोशिश

अवैध वसूली से तंग आकर बेस अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जहर खा लिया है।

हल्द्वानी: अवैध वसूली से तंग आकर बेस अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने जहर खा लिया है। निजी अस्पताल में घायल का इलाज चल रहा है। पुलिस ने महिला पर अवैध वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है और अस्पताल में भर्ती घायल के बयान दर्ज किए हैं। महिला खुद को भाजपा महिला मोर्चा का पदाधिकारी बताती थी।बेस अस्पताल आवासीय परिसर निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मेडिकल कालेज हल्द्वानी में कार्यरत है। उसके पिता राम सिंह बेस अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। छह माह पहले उसके पिता गौलापार निवासी महिला के संपर्क में आए।महिला अक्सर पिता से वाहन को लेकर सहयोग मांगती थी। अपनी कुछ पारिवारिक परेशानियां भी पिता से साझा करती थी। महिला स्वयं को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारी बताकर कई बार पिताजी की कार बैठकों और समारोह में ले गई।राहुल ने बताया कि एक जुलाई की दोपहर पिता की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें बेस अस्पताल लाया गया। जहां पता चला कि आत्महत्या के प्रयास से जहरीला पदार्थ खा लिया है। डाक्टरों के प्रयास से कुछ समय के लिए पिता बेहोशी से बाहर आये और बताया कि महिला उन पर अनैतिक रूप से झूठे आरोप लगा रही है और पैसे की मांग कर रही है।शारीरिक पोषण व अन्य कई चीजों को लेकर झूठा मुकदमा लिखाने की धमकियां दे रही है। मानसिक अवसाद के कारण जीवन लीला समाप्त कर रहा हूं। राहुल ने तहरीर में लिखा है कि महिला पहले भी कई लोगों को फंसाकर रुपये ले चुकी है।उसके पिता की हालत अभी भी खतरे से खाली नहीं है। कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुल्तानपुर गौलापार निवासी कमला लटवाल पर जबरन वसूली का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

 

Related Articles

Back to top button

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/u661627757/domains/apniavaj.com/public_html/wp-includes/functions.php on line 5581